बुधवार, 29 मई 2019

फिलीपींस में नया कानून- ग्रेजुएशन की डिग्री तभी मिलेगी जब छात्र 10 पौधे लगाएंगे

  • फिलीपींस में नया कानून- ग्रेजुएशन की डिग्री तभी मिलेगी जब छात्र 10 पौधे लगाएंगे

मनीला. 20 वीं सदी में फिलीपींस में वन 70% से कम होकर 20% तक सिमट गया है। पर्यावरण को बचाने के लिए वहां एक अच्छी पहल की गई है। सरकार चाहती है कि देश को फिर से हरा-भरा बनाया जाए। इसके लिए फिलीपींस में नया कानून बनाया गया है, इसमें ग्रेजुएशन पूरा करने से पहले छात्रों के लिए कम से कम 10 पौधे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Planting plant, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कानून के जरिए एक साल में फिलीपींस में 17.5 करोड़ पौधे लग सकेंगे सरकार और विपक्षी पार्टियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से कानून को मंजूरी दी। Philippines passes law Requiring student to Plant 10 trees if they went to graduate


525 अरब पौधे लगाने का लक्ष्य

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कानून के जरिए एक साल में फिलीपींस में 17.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे । सरकार और विपक्षी पार्टियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से कानून को मंजूरी दी.  फिलीपींस की मैग्डलो पार्टी के नेता गैरी अलेजनो की इस कानून को तैयार करने में अहम भूमिका रही। उनका कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो एक पीढ़ी करीब 525 अरब पौधे लगाएगी। जितने पौधे लगाए जाते हैं, उनमें 10% ही जीवित रह पाते हैं। यानी अगली पीढ़ी के लिए 52.5 करोड़ पौधे उपलब्ध होंगे।


चाबहार बंदरगाह पर भारत का नियंत्रण

श्रीलंका से बोट में 15 आईएस आतंकी भारत की ओर बढ़ रहे, कोस्टगार्ड अलर्ट पर

प्रेमिकाओं के प्यार में मारे जा रहे आंतकी

हर साल पास होते हैं 5 लाख कॉलेज ग्रेजुएट

अलेजनो के मुताबिक- फिलीपींस में हर साल तकरीबन 1 करोड़ 75 लाख छात्र अलग-अलग डिविजन की क्लास पास करते हैं। इनमें 1 करोड़ 20 लाख एलिमेंट्री क्लासेज से पास होते हैं। जबकि 50 लाख हाईस्कूल से और 5 लाख कॉलेजों से ग्रेजुएट होते हैं। इन सभी को मिलाकर देखा जाए तो नए कानून के मुताबिक हर साल 17.5 करोड़ पौधे लगाए जा सकते हैं।


जगह के हिसाब से हो पौधरोपण

कानून के मुताबिक- पौधे ऐसी जगहों पर लगाए जाएं, जहां उनके जीवित रहने की संभावना ज्यादा हो। इनमें वन क्षेत्र, संरक्षित एरिया, मिलिट्री रेंज और शहरों की चुनिंदा जगहें शामिल हैं। पौधों का चयन भी जगह को देखकर किया जाना चाहिए। कानून के मुतबिक देश में तैयार प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाएगा।


वन क्षेत्र सिमटने से प्राकृतिक आपदाएं हो रहीं

कानून को लागू करने का जिम्मा देश के शिक्षा विभाग के साथ उच्च शिक्षा आयोग को दिया गया है। कानून बनाने का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के साथ आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी है। अलेजनो का कहना है कि वन क्षेत्र सिमटने की वजह से ही देश में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। प्राकृतिक आपदाओं की वजह से लोग मारे जा रहे हैं साथ ही देश की अमूल्य धरोहरों को नुकसान पहुंच रहा है। इस कानून के लागू होने से इन समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।

0 comments: