गुरुवार, 30 मई 2019

वायुसेना और इसरो के बीच समझौता हुआ 2022 तक 3 भारतीय अंतरिक्ष की सैर करेगें

  • वायुसेना और इसरो के बीच समझौता हुआ 2022 तक 3 भारतीय अंतरिक्ष की सैर करेगें

  • मानव मिशन के लिए वायुसेना ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ समझौता किया है। वायुसेना की ओर से बुधवार शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। मिशन गगनयान के तहत इसरो 2021-22 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजेगा। इसरो और वायुसेना इन तीनों अंतरिक्ष यात्रियों का चयन करेंगे और उन्हें ट्रेनिंग देंगे।भारतीय वायुसेना सिर्फ क्रू मेंबरों का चुनाव नहीं करेगी, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण भी देगी।
  • ISRO and Air Force compromise for Gagan Yan Mission, gagan Yan mission


  • ISRO चीफ के. सिवन ने बताया कि क्रू को पहले 2 चरण की ट्रेनिंग एयरफोर्स ही देगी। आखिरी चरण की ट्रेनिंग विदेश में होगी, वायुसेना गगन यान मिशन के लिए 10 क्रू मेंबरों का चयन करेगी। 10 क्रू मेंबरों में 3 का  फाइनल सिलेक्शन होगा। कुछ समय पहले यह कहा जा रहा था कि 3 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक महिला हो सकती है।
  • इसरो प्रमुख के सिवन की मौजूदगी में वायुसेना के एवीएम आरजीके कपूर और गगनयान मिशन के डायरेक्टर आर हट्टन ने मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए। सिवन ने कहा कि मिशन गगनयान के तहत सबसे पहले 2022 में जीएसएलवी मार्क-III के जरिए दो मानवरहित यान भेजे जाएंगे। इसके बाद तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में सात दिन के लिए भेजा जाएगा। यह मिशन सफल रहा तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन अंतरिक्ष में मानवयान भेज चुके हैं।
  • मोदी कैबिनेट ने 10 हजार करोड़ रु. की मंजूरी दी थी
    मोदी सरकार ने 28 दिसंबर, 2018 को देश के पहले मानव स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम (मिशन गगनयान) को मंजूरी दी थी। कैबिनेट बैठक में इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी। मिशन को पूरा करने में 9023 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। 
  • इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के चेयरमैन के. सिवन ने कहा, 'हमने क्रू सिलेक्शन एवं ट्रेनिंग से जुड़े सभी मानदंडों और जरूरतों को तय कर दिया है और इसे इंडियन एयर फोर्स को सौंप दिया गया है। ट्रेनिंग के पहले 2 चरण इंडियन एयरफोर्स के इंस्टिट्यूट ऑफ ऐरोस्पेस मेडिसिन (बेंगलुरु) में होंगे और उसके बाद आखिरी चरण की ट्रेनिंग विदेश में होगी।' के. सिवन ने कहा कि विदेश में ट्रेनिंग के लिए रूस फ्रांस जैसे देशों पर गौर कर रहे हैं लेकिन इस पर अभी फाइनल डिसीज़न नहीं हुआ है।

  • फिलीपींस में नया कानून- ग्रेजुएशन की डिग्री तभी मिलेगी जब छात्र 10 पौधे लगाएंगे

0 comments: