शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019

रूस ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी पनडुब्बी

रूस ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी पनडुब्बी
Belgorod pandubbi launching event

रूस ने अब तक की दुनिया की सबसे लंबी पनडुब्बी बनाया है। इस पनडुब्बी का नाम बेलगोरोड रखा गया है। बेलगोरोड पनडुब्बी अब तक की सबसे लंबी पनडुब्बी होने के साथ दुनिया की सबसे ताकतवर पनडुब्बी बन गई है।इसकी  कुल लंबाई 604 फीट है इसमें 6 परमाणु हथियारों से लैस टॉरपीडो लगे हैं। यह टॉरपीडो 2 मेटाटन विस्फोटक  अपने साथ ले जाने में सक्षम है। 2 मेटाटन विस्फोटक की क्षमता जापान के हिरोशिमा में फटे बम से 130 गुना ज्यादा होती है। ये पनडुब्बी अपने एक वार से ही पूरे शहर को  तबाह कर सकती है। इस पनडुब्बी में लगे 79 फीट लंबे टॉरपीडो पोसेइडोन या कैनयोन अगर समुद्र के अंदर इस्तेमाल होंगे तो रेडियोएक्टिव सुनामी आ सकती है। यही रेडियोएक्टिव सुनामी कई तटीय शहरों में  तबाही ला सकती है और समुद्र में 300 फीट तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
बेलगोरोड पनडुब्बी की रफ्तार 80 मील प्रति घंटा है। इसके कमांडर सीधे राष्ट्रपति पुतिन को रिपोर्ट करेगें।यह  अंडरवाटर इंटेलिजेंस एंजेसी  की तरह कार्य करेगा। इस पनडुब्बी का सैन्य परीक्षण चल रहा है और सन् 2021 में यह रूसी नौसेना में शामिल होगा।

इस पनडुब्बी को तब सैन्य परीक्षण के लिए उतारा गया है जब उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस के दौरे पर गए हैं। वे रूस अपने निजी ट्रेन से गए हैं। 

0 comments: