सोमवार, 20 मई 2019

एग्जिट पोल से साफ 'एक बार फिर मोदी सरकार'

एग्जिट पोल से साफ 'एक बार फिर मोदी सरकार'
Loksabha election exit poll


लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान समाप्त होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनते दिख रही है। एग्जिट पोल्स के अनुसार एनडीए  पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा राहत की सांस ली होगी। नोटबंदी, जीएसटी के फैसलों की वजह से लोगों में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा था। सेना पर उड़ी और पुलवामा में हुए हमलों के बाद पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से लोगों का गुस्सा शांत हो गया। इस बार का चुनाव अनिश्चताओं से भरा था, किसकी सरकार बनेगी यह कहना बहुत मुश्किल था। लेकिन एग्जिट पोल्स के नतीजे भाजपा के पक्ष में जा रहे हैं।




एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें -

आइए जानते हैं अलग अलग एंजेसियों के एग्जिट पोल्स के नतीजे में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी।

कुल सीटें - 543

बहुमत का आंकड़ा - 272



टाइम्स नाउ

एनडीए - 306 सीट
यूपीए - 132 सीट
महागठबंधन - 20 सीट
अन्य - 84 सीट


सी- वोटर

एनडीए - 287 सीट
यूपीए - 128 सीट
महागठबंधन - 40 सीट
अन्य - 87 सीट


जन की बात

एनडीए - 305 सीट
यूपीए - 124 सीट
महागठबंधन - 26 सीट
अन्य - 87 सीट


रिपब्लिक

एनडीए - 287 सीट
यूपीए - 124 सीट
अन्य - 124 सीट


एनडीटीवी

एनडीए - 301 सीट
यूपीए - 123 सीट
अन्य - 116 सीट


न्यूज़ नेशन

एनडीए - 286 सीट
यूपीए - 122 सीट
अन्य - 134 सीट


नतीजे 23 मई को

एग्जिट पोल केवल अनुमान है, न्यूज़ एंजेसियां सर्वे करके एग्जिट पोल निकालती हैं। असली नतीजे एग्जिट पोल के लगभग बराबर होती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि एग्जिट पोल के मुताबिक ही नतीजे आए। कभी कभी एग्जिट पोल्स गलत भी हो जाते हैं। यह तो केवल एग्जिट पोल्स है असली नतीजे 23 मई को आयेंगे।  23 मई को पता चलेगा की किसकी सरकार बनेगी।

0 comments: